उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री श्री काली माता मंदिर में किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बंगाली कॉलोनी स्थित काली बाड़ी के श्री श्री काली माता मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां काली से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

















