मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 नवंबर को मंदसौर में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की विधि-विधान के साथ आरती और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां चंबल से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरंतर उन्नति की कामना की।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी जिले के पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने राज्य का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट विजिट किया। उन्होंने उसकी खासियत जानी। उन्होंने यह भी जाना कि यह प्रोजेक्ट आखिर किस तरह कई गांवों की तस्वीर बदलेगा।
ओरछा स्थित श्रीरामराजा मंदिर के खजाने का ताला तोड़े जाने, बिना निर्धारित प्रक्रिया के खजाना खोले जाने अथवा किसी प्रकार की अनियमितता किए जाने संबंधी विभिन्न समाचार माध्यमों में फैलाया जा रहा समाचार पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं वास्तविकता से परे हैं। जिला प्रशासन इन समाचारों का स्पष्ट खंडन करता है।