मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के माध्यम से 41वी किस्त के रूप में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ राशि का अंतरण किया गया। साथ ही 450 रूपये में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत 23 लाख से अधिक पात्र बहनों के खातों में दो माह की 115.10 करोड़ रूपये की अनुदान राशि का भी अंतरण किया। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों पर कार्यक्रम आयोजित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले की 01 लाख 07 हजार 800 लाडली बहनाओं को उनके बैंक खाते में 1500-1500 रूपये की राशि प्राप्त हुई। श्योपुर की लाडली बहनाओं को माह अक्टूबर के लिए कुल 15 करोड 90 लाख 06 हजार 300 रूपये की राशि अंतरित की गई।
खेती-किसानी



