सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले में प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर जिला, विकासखंड, सेक्टर एवं ग्राम स्तर पर जनजागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नाट्य कला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चिचोली और पाढर में नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया।