सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले में प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर जिला, विकासखंड, सेक्टर एवं ग्राम स्तर पर जनजागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान साफ-सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रमों में नवांकुर समितियों के सेक्टर प्रभारी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, CMCLDP के छात्र-छात्राएं एवं परामर्शदाता सहित जिला एवं विकासखंड समन्वयकों ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।



