संस्कृति
करीला धाम को ‘करीला धाम लोक’ के रूप में विकसित किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र करीला धाम को भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए ‘करीला धाम लोक’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल करीला धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
















