" एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सुदर्शन जन कल्याण समिति ग्राम बम्होरी के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, जामुन, नींबू, कटहल, अनार एवं आँवला सहित विभिन्न फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता श्री अंकित पटेल, नवांकुर संस्था के उपाध्यक्ष श्री नन्हा जी लोधी सहित नवांकुर संस्था एवं ग्रामीण विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय ग्रामीणों और आमजनों ने सहभागिता की।





