सिवनी के शिव नगर कॉलोनी, मरझोर रोड निवासी श्री चित्रांश कुमार विश्वकर्मा के मन में अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का सपना था। साउंड एवं लाइट के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा थी, लेकिन व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी जुटाना उनके सामने बड़ी चुनौती थी। वर्ष 2025 में उन्हें मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी मिली और उनके सपनों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
8 लाख रुपये के ऋण से शुरू हुआ सफर
चित्रांश ने योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया। उनका प्रकरण भारतीय स्टेट बैंक, मेन ब्रांच सिवनी भेजा गया। बैंक एवं उद्योग विभाग के सहयोग से उन्हें 8 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। ऋण प्राप्त होने के बाद उन्होंने साउंड एवं लाइट का अपना व्यवसाय शुरू किया और मेहनत एवं लगन से इसे आगे बढ़ाया।
अपने लिए रोजगार बनाया, चार लोगों को दिया रोजगार
आज चित्रांश का डी.जे. साउंड एवं लाइट व्यवसाय अच्छी तरह संचालित हो रहा है। व्यवसाय से उन्हें लगभग 6 लाख रुपये की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। साथ ही, उनके व्यवसाय से 4 अन्य लोगों को भी रोजगार मिला है। चित्रांश बैंक की मासिक किस्त भी नियमित रूप से जमा कर रहे हैं।
चित्रांश बताते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं से उन्हें अपने सपने को साकार करने का अवसर मिला। वे इसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि शासन की योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने के साथ ही अन्य लोगों को रोजगार देने का अवसर भी दिया है।
वे युवाओं से अपील करते हैं कि शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने की दिशा में आगे बढ़ें। क






