भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं हाइजीन संबंधी कायाकल्प पहल के अंतर्गत मंगलवार, 27 अक्टूबर को जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी जुगतावत ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना तथा स्वच्छता और हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सीएमएचओ डॉ जुगतावत ने जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारीयो निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि पर विशेष अभियान चलाकर परिसर, वार्डों एवं अन्य संबंधित स्थानों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। साथ ही, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने की गतिविधियां की जाए।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में आज "स्वच्छता अभियान"
कानाफूसी डेस्क · खंडवा · 26 अक्टूबर 2026 · 2 मिनट
खंडवा से और
और →यह भी पढ़ें
और →

महिला एवं बाल विकास
जिले की 1 लाख 13 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातें में 16.72 करोड़ की राशि अंतरित
आगर मालवा