संस्कृति
लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का संभाग स्तरीय आयोजन संपन्न वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग में प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
उमरिया 10 सितम्बर - मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति परिषद एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल के तत्वावधान में महान पार्श्व गायिका लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता का संभाग स्तरीय आयोजन आज शहडोल के महिला सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।















