उज्जैन, 25 सितंबर। इंदौख समूह जल प्रदाय योजना के शुरू होने से ग्राम खजुरिया मंसूर के ग्रामीणों को पेयजल के लिए होने वाली परेशानी से राहत मिली है। योजना की शुरुआत वर्ष 2022-23 में हुई थी और पिछले 12 माह से गांव में लगातार जल प्रदाय किया जा रहा है। ग्रामीण राजू बाई कुमावत ने बताया कि पहले पेयजल के लिए ट्यूबवेल से पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगता था।
नल-जल योजना शुरू होने के बाद घर पर ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। प्रतिदिन सुबह पानी मिलने से समय की बचत हो रही है और बच्चों को भी समय पर स्कूल जाने में सुविधा मिल रही है। उन्होंने योजना के लिए जल निगम एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।



