सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 48 एवं वार्ड क्रमांक 50 के आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘ आंगन मिलन सेवा ’ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सांसद श्री शंकर लालवानी एवं विधायक श्री महेंद्र हार्डिया ने सहभागिता कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान किया तथा उनके सेवाभावी कार्यों की सराहना की।
वार्ड क्रमांक 48 के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी एवं विधायक श्री महेंद्र हार्डिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण, संस्कार एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के साथ ही महिलाओं और परिवारों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनके समर्पण, परिश्रम और सेवाभाव का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी बहनों ने सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया एवं पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी अनिल गोहर से संवाद किया तथा कार्यक्रम में सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 50 के पिपलियाहाना स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित ‘ आंगन मिलन सेवा ’ कार्यक्रम में विधायक श्री महेंद्र हार्डिया ने सहभागिता कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों का सम्मान किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर उनकी बात सुनी। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों के प्रति अपना सकारात्मक पक्ष रखा।
दोनों कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ ही हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रमों में श्री कैलाश पिपले, सुश्री नेहा शर्मा, पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी अनिल गोहर, पार्षद श्री राजीव जैन, श्रीमती आभा मंडलोई, श्रीमती ममता जैन, श्रीमती लक्ष्मी निगोते, श्रीमती दीपाली शर्मा, श्रीमती पूजा कैथवास, श्रीमती मनीषा बांके, श्री अमित निगोते, श्री सोहन धीमान, श्री प्रीतम भोला यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।






