जिले के वृंदावन ग्राम तिलावद गोविंद, मदाना एवं भैंसायागढ़ा में आगामी सप्ताह दो दिवसीय दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उप संचालक पशुपालन डॉ. प्रशांत महाडिक ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय उन्नत या देशी नस्ल की ऐसी दुग्धारू गायों के पशु पालक भाग ले सकेंगे, जिनके ग्राम का दैनिक दुग्ध उत्पादन 6 लीटर प्रति दिवस या उसके अधिक हो।
सभी वर्गों के पात्र पशुपालक निर्धारित आवेदन पत्र में अपने गाय का पंजीयन करा सकेंगे।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए निर्धारित हैं।
जिला प्रशासन ने पात्र पशुपालकों को पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।




