भाईदूज पर्व के अवसर पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की सूची के अनुसार भाईदूज के अवसर पर यह अवकाश निर्धारित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार स्थानीय अवकाश कोषालयों, उपकोषालयों एवं बैंकों को छोड़कर जिले के शेष सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में प्रभावी रहेगा। इन कार्यालयों में बुधवार को अवकाश रहेगा।