सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा (पांढुर्णा) के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार ग्राम घोघरी, सेक्टर क्रमांक- 05 में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति घोघरी के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा ग्राम को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उपस्थितजनों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा न करने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्री सुखदेव पाटिल, श्रीमती अस्मिता टेकाम, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू छात्र छात्राऐं सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



