30 वां जिला स्तरीय "युवा उत्सव" का आयोजन दिनांक 16 नवम्बर 2026, सोमवार को महावीर मांगलिक भवन अटेर रोड़ भिण्ड में आयोजित होगा। जिसमें समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता, समूह लोक गीत प्रतियोगिता, पेंडिंग प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता कुल 05 विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें जिले के विजेता युवा/दल संभाग पर प्रतिभागिता करेंगे तथा संभाग के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त युवा/दल राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे।
जिला स्तर के विजेता युवा/दलों का पंजीयन माय भारत पोर्टल पर करना अनिवार्य है। पंजीयन न होने की स्थिति में दल को प्रतिभागिता करने का अवसर प्राप्त नहीं हो सकेगा। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार गत् वर्ष युवा उत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता कर चुके युवा इस वर्ष युवा उत्सव के अन्तर्गत प्रतिभागिता नहीं कर सकते हैं।
गत् वर्ष का कोई भी युवा इस सांस्कृतिक गतिविधि में प्रतिभागिता न करें। जिला स्तरीय युवा उत्सव में सहभागिता हेतु युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीयन के साथ-साथ पृथक से फॉर्म भी संलग्न कर पंजीयन रसीद, युवाओं को जन्मतिथि व अन्य पुष्ठि हेतु मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र/10वीं कक्षा की अंकसूची की छायाप्रति सलग्न करना अनिवार्य है एवं आयोजन स्थल पर मूल दस्तावेज साथ में लाना अनिवार्य है। पंजीयन न होने की स्थिति में युवा प्रतिभागिता नहीं कर पाएगा।
अतः जिले के युवाऐं जिनकी आयु 15 से 29 आयु वर्ग (17 अगस्त 2026 की स्थिति में) और जो 05 विद्या-समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक में रूचि रखते हों से अनुरोध है कृपया वे अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराने हेतु माय भारत पोर्टल पर ऑनलाईन एवं ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करें एवं जिला स्तरीय युवा उत्सव में रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी हेतु जिला कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग पुलिस लाईन भिण्ड से सम्पर्क कर सकते हैं।
ब्लॉक स्तर पर विभागीय संविदा ग्रामीण युवा समन्वयकों से सम्पर्क कर सकते हैं। जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2027 से संबंधित अधिक जानकारी एवं आवेदन प्राप्त, जमा करने हेतु श्री नीरज सिंह बघेल समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक अटेर- मो. 7772979550, श्रीमती साधना तोमर समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक भिण्ड- मो. 8435892981, श्री अनिल श्रीवास समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक लहार- मो. 9340898098, श्रीमती शिवानी सेंगर समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक रौन- मो. 7080103388, श्रीमती नीतू सोनी समस्त संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक ब्लॉक मेहगांव एवं गोहद- मो. 8839910799 से संपर्क कर सकते हैं।