उप संचालक कृषि श्री राम सुजान शर्मा के निर्देशन में खेत बचाओ अभियान बीटीएम/एटीएम तथा एईओ के द्वारा दिनांक 22अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक जिले में संचालित हो रहा है, इसमें किसानों को रासायनिक उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करने और पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है, के बारे में जागरूक करना है।

पराली को जलाए नहीं उसका सही इस्तेमाल करें और अतिरिक्त आय कमायें, हार्वेस्टर संचालकों के लिए भी सख्त निर्देश हैं कि धान हार्वेस्टिंग के बाद स्ट्रॉ रीपर, रोलर आदि का उपयोग अनिवार्य है, यदि कोई ऐसा करते नहीं पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर हार्वेस्टर जप्त किया जाएगा।