सफलता की कहानी
स्व-सहायता समूह से जुड़कर उषा सोलंकी ने संवारा स्वरोजगार का रास्ता घड़ी और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से बढ़ी आमदनी, अब व्यवसाय विस्तार की तैयारी
ग्राम अमलेटा निवासी श्रीमती उषा सोलंकी के लिए स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके स्वरोजगार को नई दिशा देने वाला साबित हुआ। जागृति आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव एवं सदस्य श्रीमती उषा सोलंकी ने समूह के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त कर गांव में ही घड़ी एवं मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान शुरू की।














