कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में क्रिएटिव श्योपुर पहल के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों के आयोजन की श्रंखला में रेडक्रॉस सोसायटी शाखा श्योपुर के लिए धनराशि जुटाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रेडक्रॉस श्योपुर के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम आरआरआर रिसोर्ट में 30 सितंबर को दोपहर 02 बजे से होगा। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के लिए अपनी इच्छानुसार धनराशि का सहयोग करने के लिए आज बैठक के दौरान क्यूआर कोड जारी किया गया तथा अपील की गई कि अपनी क्षमतानुसार स्वैच्छा से रेडक्रॉस फंड के लिए धनराशि प्रदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद में सहभागी बने।

इस अवसर पर उन्होंने क्यूआर कोड जारी करते हुए सबसे पहले स्वयं धनराशि फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर कर इस अभियान की शुरूआत की गई। इसके उपरांत बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा भी ऑनलाइन माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर धनराशि प्रदान की गई। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को मदद उपलब्ध कराई जाती है, इस पुण्य कार्य में सभी आमजन अपनी क्षमता के अनुसार क्यूआर कोड के माध्यम से धनराशि का सहयोग प्रदान कर सकते है। उन्होंने बताया कि इसी तारतम्य में रेडक्रॉस के तत्वाधान में 30 सितंबर को धनराशि एकत्रितीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धनराशि का सहयोग प्रदान करने के लिए सहभागिता की जा सकती है। क्रियेटिव श्योपुर अंतर्गत रेडक्रॉस फंड में सहयोग के लिए रेडक्रॉस सचिव श्री दिनेश दुबोलिया मोबाइल नंबर 9826221057 से भी संपर्क किया जा सकता है।