जनपद पंचायत जयसिंहनगर मे दिव्यांगजनों के लिए जांच एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों की जांच एवं परीक्षण किया जा रहा है, जिसके पश्चात उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदाय किए जाएंगे।

शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार परीक्षण कर उन्हें चिन्हांकित किया जा रहा है, ताकि पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है।