नवागत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने पदभार ग्रहण करने से पहले माताजी की टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि और शांति की मंगलकामना की। कलेक्टर श्रीमती मीना ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि माताजी टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, निगमायुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी और अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



