मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फ़ौज की कैप्टन लक्ष्मी सहगल की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ' एक्स ' पर कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए कैप्टन लक्ष्मी सहगल का साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण देशसेवा और नारी शक्ति के संकल्प का प्रतीक है।