डाक विभाग द्वारा बालाघाट संभाग के विभिन्न डाकघरों में आधार संबंधी सेवाओं के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत 25 एवं 26 सितंबर को आधार केंद्रों पर नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, आवश्यक विवरणों का अद्यतन तथा मोबाइल नंबर एवं ई-मेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।विशेष अभियान के लिए 23 एवं 24 सितंबर को टोकन का वितरण किया जाएगा।
अभियान के दोनों दिनों में सभी आधार केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। डाक विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र पर पहुंचकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं।बालाघाट जिले में बालाघाट प्रधान डाकघर, भरवेली, मलाजखण्ड, लालबर्रा, उकवा, रामपायली, बैहर, लांजी, किरनापुर, तिरोड़ी एवं कटंगी उपडाकघरों तथा वारासिवनी मुख्य डाकघर में आधार पंजीयन एवं अपडेशन की सुविधा उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए अधीक्षक डाकघर, बालाघाट संभाग, बालाघाट के दूरभाष क्रमांक 07632-247574 पर संपर्क किया जा सकता है।





