सांदीपनि स्कूल पिपरई में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सा दल के डॉ. अरविन्द कौशिक एवं उनकी पूरी टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।