प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी गाँव से पीएम किसान निधि सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा 24वीं किस्त के रूप में देश के कुल 9.34 करोड़ किसानों को 18680 करोड़ रु की राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से सीधे अंतरित की। उक्‍त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण नवीन कृषि उपज मंडी समिति अशोकनगर में किया गया।