पंचायत एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन-2026 (पूर्वार्द्ध) अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद एवं जनपद पंचायत नलखेड़ा के सदस्य वार्ड क्रमांक 06 एवं 11 पद हेतु मतदान 29 सितम्बर 2026 को सम्पन्न होने के बाद मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को संपन्न हो गई है।
उक्त निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरांत संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा ईव्हीएम मशीनें दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिले में जमा कराई जावेगी।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर परिषद सुसनेर तथा तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत आगर एवं नलखेड़ा को निर्देशित किया गया है कि जिले से आवंटित क्रमवार ईव्हीएम मशीनों का सीरियल नंबर सहित पूर्ण मिलान कर ईव्हीएम गोडाउन में ईव्हीएम नोडल अधिकारी की अभिरक्षा में जमा कराना सुनिश्चित करें।





