मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 नवंबर को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने उतरीं भारत-मलेशिया की टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।